Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकोटा में चोरी की अनोखी वारदात, एग्जॉस्ट फैन के छेद में फंसा...

कोटा में चोरी की अनोखी वारदात, एग्जॉस्ट फैन के छेद में फंसा चोर

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में चोरी के इरादे से घर में घुस रहा एक चोर रसोई में लगे एग्जॉस्ट फैन के छेद में फंस गया और पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक सुभाष कुमार रावत अपनी पत्नी के साथ 3 जनवरी को खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए गए थे। 4 जनवरी की रात जब दोनों घर लौटे और मेन गेट का ताला खोला, तो स्कूटी की लाइट जलाकर जैसे ही उन्होंने घर के अंदर देखा, एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। रसोई में लगे एग्जॉस्ट फैन के छेद में एक व्यक्ति आधा अंदर घुसा हुआ फंसा नजर आया।

यह दृश्य देखकर दंपति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान चोर का एक साथी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा आरोपी छेद में फंसा रह गया और भाग नहीं सका।

बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के बाद आरोपी ने मकान मालिक और वहां मौजूद लोगों को धमकाते हुए कहा कि उसके कई साथी आसपास मौजूद हैं और उसे छोड़ दिया जाए। हालांकि, लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे नहीं छोड़ा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments