Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSशादी में गई पांच साल की बच्ची का अपहरण कर युवक ने...

शादी में गई पांच साल की बच्ची का अपहरण कर युवक ने किया दुष्कर्म

  • आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बाराबंकी। मानव के भेष में हवश के भूखे एक भेड़िये ने शादी समारोह में शामिल होनी गई एक पांच साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। जानकारी होने पर परिवारीजन पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। आनन-फानन में बच्ची को सीएचसी सूरतगंज में उपचार के लिए पहुंचाया गया। बच्ची के पिता की तहरीर पर मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जहां से न्यायालय में पेश कर उसे जेल रवाना कर दिया गया।

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के गांव में गुरुवार की शाम विवाह कार्यक्रम में शामिल होने अपने परिजनों के साथ पांच साल की बच्ची भी आई थी। इसी दौरान हवश के अंधे सौरभ कुमार पुत्र धर्मदास वर्मा भी वहां पहुंच गया और खेल रही बच्चे को अकेला देखकर मुंह दबा उसे उठा ले गया। गांव के बहार एक बाग में पहुंच कर उसने बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किए। सफल न होने पर युवक ने उसके प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया। बालिका के काफी देर तक नहीं दिखाई देनें पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच खोजते-खोजते परिजन बाग में पहुंचे तो आरोपी सौरभ को बच्ची के साथ पकड़ा लिया। बच्ची दर्द से तड़प रही थी। कुछ देर बाद आरोपी चकमा देकर मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बच्ची को सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया, जहां बच्ची का उपचार कराया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया आरोपी नशे का आदी भी है। जिसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे रवाना किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments