Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसऊदी कमाने गए युवक की दुर्घटना में मौत

सऊदी कमाने गए युवक की दुर्घटना में मौत

बाराबंकी। सऊदी कमाने गए एक युवक की सड़क हादसे में मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जानकारी होने से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने डीएम से शव मंगवाने की गुहार लगाई है।
सुबेहा थाना क्षेत्र के सोइना गांव निवासी राधेश्याम का पुत्र संतोष कुमार दस माह पूर्व सउदी अरब नौकरी करने गया था। बताया जाता है कि सउदी अरब के रियाद शहर में वह एक अप्रैल को सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान दुर्घटना में घायल होने से उसकी मौत हो गई। सऊदी अरब के अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय भारत सरकार से सम्पर्क साधा। जिसकी सूचना परिजनों हुई। परिवार के जीवन यापन के लिए कमाने गए संतोष की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में चीख पुकार मची है। मृतक के पिता ने डीएम का पत्र देकर शीघ्र शव मंगवाने की गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments