Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSईको स्पोर्ट कार की ठोकर से बिखर गया युवक का सिर, वृद्ध...

ईको स्पोर्ट कार की ठोकर से बिखर गया युवक का सिर, वृद्ध सहित दो की मौत

बाराबंकी। मंजीठा मेला में लगी बेटे की चाट की दुकान पर जा रहे एक वृद्ध को कार सवार ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसमें गंभीर रूप से घायल वृद्ध को लोगों ने जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं जैदपुर के बलछट चौराहे पर सोमवार की शाम साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। जिसमें का सिर फट कर सड़क पर बिखर गया।

नगर पंचायत सतरिख के मोहल्ला भारागंज निवासी 60 वर्षीय हरिशंकर का पुत्र राम बाबू मंजीठा मेला में चाट की दुकान लगाता है। मंगलवार की सुबह नौ बजे हरिशंकर साइकिल से दुकान पर सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान सतरिख-छेदानगर रोड पर चट्ठा फार्म के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गया।

जैदपुरः थाना क्षेत्र के बलछट निवासी तुलाराम का 40 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार सोमवार की शाम हरख से घर वापस जा रहा था। इसी दौरान बलछट चौराहे पर तेज रफ्तार कार सवार युवकों ने प्रेमी की साइकिल में जोरदार ठौकर मार दी। इस विभत्स हादसे में युवक का सिर फट कर बिखर गया। बताया जाता है कि कार में तीन लोग सवार थे सभी नशे से धु्रत थे। जिसमें दो कार सवार तो फरार हो गए जबकि एक व्यक्ति के हिरासत में लेकर पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से घर में चीख पुकार मची है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments