Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSघर में घुसकर बेटी की गला रेतकर हत्या का प्रयास, गैर बिरादरी...

घर में घुसकर बेटी की गला रेतकर हत्या का प्रयास, गैर बिरादरी में शादी से नाराज पिता ने पत्नी संग किया हमला

  • मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के वीर मजरे उमरापुर राय साहब गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गैर बिरादरी में प्रेम विवाह करने से नाराज पिता ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर चार साल पहले शादी कर चुकी पुत्री की गला रेतकर हत्या का प्रयास किया। विवाहिता के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, अजय रावत की पत्नी पूजा दोपहर में घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके पिता बाबूलाल कनौजिया और मां अंजू हाथ में हंसिया लेकर घर में पहुंचे और अपनी ही बेटी पर हमला कर दिया। उन्होंने धारदार हथियार से पूजा का गला रेत दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसकी चीख सुनकर पति अजय और परिजन पहुंचे तो हमलावर दंपति मौके से भाग निकले। परिजन आनन-फानन में पूजा को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि पूजा ने लगभग चार वर्ष पहले गैर बिरादरी के युवक अजय रावत से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से पिता बाबूलाल और मां अंजू नाराज थे। उस समय बाबूलाल ने अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। कुछ माह बाद अजय जेल से छूट गया और दंपति गांव में ही रहने लगे। उनकी दो पुत्रियां भी हैं, लेकिन इस बीच ससुराल पक्ष की नाराजगी समाप्त नहीं हुई। इसी रंजिश में सोमवार को उन्होंने अपनी ही बेटी की हत्या का प्रयास किया।

थाना प्रभारी अंकित त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी पिता बाबूलाल कनौजिया व मां अंजू के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments