Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाराबंकी पुलिस की बड़ी सफलता: करीब 25 लाख के खोए 133 मोबाइल...

बाराबंकी पुलिस की बड़ी सफलता: करीब 25 लाख के खोए 133 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे

बाराबंकी। बाराबंकी पुलिस ने रविवार को सौ से अधिक लोगों को खुश होने का मौका दिया। मौका था पुलिस लाइंस में खोए 133 मोबाइल को उनके स्वामियों वापस सौंपने का। जिसे सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने बाराबंकी पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सीईआईआर पोर्टल की मदद से करीब 25 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए थे।

आमजन से प्राप्त शिकायतों के आधार पर सर्विलांस सेल ने तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से मोबाइल फोन की लोकेशन चिन्हित की। इसके बाद थाना स्तर की टीमों के सहयोग से मोबाइलों को विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

04 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे पर खुशी साफ झलकी और उन्होंने इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के लिए बाराबंकी पुलिस का आभार जताया।

एएसपी ने कहा कि आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल के प्रभावी उपयोग से गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी अब कहीं अधिक आसान हो गई है। बाराबंकी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए तो तुरंत नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं या सीधे CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। इससे मोबाइल को ब्लॉक करने, ट्रैक करने और शीघ्र बरामद करने में मदद मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments