बाराबंकी। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में देवा पुलिस ने बिजली तार चोरी की सूचना के महज 24 घंटे के अंदर पांच आरोपियों को गिरफ्तार घटना का पर्दाफाश कर दिया। आरोपियों के पास से पुलिस को कई हथियार एवं अन्य सामान बारामद हुए हैं।
पुलिस लाइंस में अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने पत्रकारों से बताया कि पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और डिजिटल डेटा के आधार पर कार्रवाई करते हुए 04 जनवरी 2026 को अन्नताधाम मंदिर के पास से पांचों आरोपियों को दबोचा गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुभाष रावत पुत्र झब्बू रावत, विनोद पुत्र रामतीरथ, सुभाष पुत्र बिन्द्रा, लाल जी उर्फ लाले पुत्र विनोद रावत निवासीगण मीरपुर, थाना देवा एवं करन पुत्र प्रेम कुमार निवासी हासेमऊ, मल्हौर थाना बीबीडी, लखनऊ के रूप में हुई है।




