Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSहड़ियाकोल आश्रम में शुरु मानव सेवा महाकुंभ, नेत्र शिविर का राज्य मंत्री...

हड़ियाकोल आश्रम में शुरु मानव सेवा महाकुंभ, नेत्र शिविर का राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण

बाराबंकी। रेट नदी के तट पर स्थित रामवन कुटीर आश्रम, हड़ियाकोल जंगल में चल रहे मानव सेवा के महाकुंभ में सेवा की डुबकी लगाने प्रदेश के खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा शनिवार को आश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आश्रम परिसर में संचालित निःशुल्क ओपीडी सेंटर में स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

राज्य मंत्री ने रोगहरण श्रीहनुमान जी मंदिर में दर्शन कर 28 दिसंबर से आयोजित नेत्र ऑपरेशन शिविर के मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। इसके पश्चात उन्होंने श्रीरामवन कुटीर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष भगवान दास जी तथा हरिद्वार से पधारे तुलसीदास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रीराम वन कुटीर हड़ियाकोल में प्रसाद गृहण करते तीमारदार व मरीज
श्रीराम वन कुटीर हड़ियाकोल में प्रसाद गृहण करते तीमारदार व मरीज

मंत्री श्री शर्मा ने नेत्र सर्जन डॉ. जैकब प्रभाकर एवं उनकी टीम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेश के गरीब मरीजों को नेत्र ज्योति प्रदान करने के लिए बधाई दी। उन्होंने ओपीडी सेवा कक्ष में जाकर रोहतक (हरियाणा) से आए डॉ. रमेश हुंडा से मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की। साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से आए सेवादारों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

आश्रम के सेवादार श्री मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि ऑपरेशन करने वाले सभी चिकित्सक प्रभु यीशु मसीह में आस्था रखते हैं और डॉ. जैकब प्रभाकर की टीम ने सभी धर्मों को मानने वाले प्रबुद्धजनों के साथ सामूहिक प्रार्थना में भाग लेकर मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख देवा धर्मेंद्र यादव, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, जहांगीराबाद प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद शुक्ला, डॉ. संजीव साहू, वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी टी.एन. वर्मा, नेत्र परीक्षण अधिकारी अरविंद कुमार सहित ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य शंकर लाल सोमानी, रामकिशन राठी, शिवकुमार निगम, रमाशंकर झंवर तथा अंकित गुप्ता, अंजनी कुमार, बलवंत सिंह, आदर्श वर्मा, युवा नेता संजय यादव पलिया, रिचा, पूजा मेहरोत्रा, रिमझिम, शशी निगम, मंजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवादार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments