Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमहराणा प्रताप इंटर कालेज में बोर्ड परिक्षार्थियों को दी गई भविष्य...

महराणा प्रताप इंटर कालेज में बोर्ड परिक्षार्थियों को दी गई भविष्य की शुभकामनाएं

बाराबंकी। जिले के बरेठी स्थित महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज में रविवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को शुभकामना संदेश देने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्र- छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ इंटरमीडिएट की परीक्षार्थियों को हर्षोउल्लास के साथ विदाई दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक देवा धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं सीईओ आर्यन इंफ्राटेक मनोज यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने परीक्षार्थियों को अपने श्रम पर भरोसा एवं परीक्षा के भय से मुक्त रहने एवं परिणाम से पूर्वाग्रहित न होने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम को विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए मिश्रित भावनाओं से भरा है जहां एक ओर आपकी सफलता और विकास को देखकर गर्व की अनुभूति हो रही है, वहीं दूसरी ओर आप जैसे प्रतिभाशाली छात्रों को विदा करते हुए मन थोड़ा भावुक भी है।

विद्यालय का परिसर आपके जीवन का एक अध्याय मात्र है। आज आप विदाई ले रहे हैं, लेकिन यह अंत नहीं, बल्कि जीवन की एक नई और रोमांचक शुरुआत है, बाहरी दुनिया चुनौतियों से भरी होगी, लेकिन मुझे विश्वास है कि जो शिक्षा और संस्कार आपको यहाँ मिले हैं, वे हर मुश्किल में आपका मार्गदर्शन करेंगे। आप जीवन में सफल पेशेवर बनने के साथ-साथ, एक नेक और संवेदनशील इंसान बनें,आप सभी ने न केवल पढ़ाई में, बल्कि खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बेहतरीन प्रदर्शन करके संस्थान का नाम रोशन किया मैं आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देता हूँ। यह संस्थान हमेशा आपके लिए खुला है और आपकी सफलता की कहानियाँ सुनने के लिए उत्साहित रहेगा।

कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय प्रबन्धक योगेंद्र बहादुर सिंह विसेन ने सभी आगन्तुकों का हृदय से आभार व्यक्त करते आग्रह किया आपलोग अनुशासन में रहते हुए कठोर परिश्रम करके निश्चितरूपसे सफल होंगे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments