Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSप्रेमिका के साथ इंटरनेट पर फोटो पोस्ट कर भाजपा नेता ने दी...

प्रेमिका के साथ इंटरनेट पर फोटो पोस्ट कर भाजपा नेता ने दी जान!

  • 14 मई को हुई थी युवक की शादी, पत्नी की नहीं उतरी हांथों की मेंहदी

  • गांव में भारी तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पहुंची पुलिस

बाराबंकी। प्रेमिका के साथ सोशल मीडिया पर फोटो और संदेश पोस्ट कर एक भाजपा नेता फांसी के फंदे से लटक गया! देर रात युवक शव परिजनों ने रात दो बजे टीन शेड से लटका पाया। अभी 14 मई को ही युवक की शादी हुई थी, दुल्हन हाथों की मेंहदी उतरने से पहले ही विधवा हो गई। मृतक के परिजन प्रेमिका के माता-पिता पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। गांव में तैनाव के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया फांसी लगाने से मौत होने के साथ पोस्टमार्ट रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाही करने की बात कह रही है

रामसनेहीघाट के उमरापुर तालुक निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल मंत्री सत्यम मिश्रा (25) का 14 मई को विवाह हुआ था। विवाह के दस दिन बाद रविवार को सत्यम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सत्यम का शव घर के हाता में फंदे से लटका पाया गया। रविवार रात करीब 12 बजे वह नवविवाहित पत्नी को शौच जाने की बता कहकर निकले थे। वापस न आने पर परिवारजन ने तलाश की तो उसका शव घर के बाहर अहाते में बल्ली से लटकता मिला।

फेसबुक पर किया पोस्ट: मौत से पहले सत्यम के फेसबुक एकाउंट पर एक लड़की के साथ पोस्ट डालते हुए कुछ भावुक शब्द लिखे गए थे। बताया जाता है कि उस युवती से सत्यम का प्रेम प्रसंग था, लेकिन शादी दूसरे से हो जाने पर उसने जान दे दी।

प्रेमिका के माता-पिता पर हत्या का आरोप:  मृतक के चाचा अमित मिश्रा और भाई अंकुर मिश्रा ने सत्यम की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक गांव के प्रधान और उनकी पत्नी पर आरोप लगाते हुए सत्यम की हत्या कर शव लटकाए जाने की बात कही है।
प्रभारी निरीक्षक अंकित त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जान देने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बंद घर में लटका मिला शव: टिकैतनगर थाना के ग्राम पानापुर निवासी बिट्टो देवी अपने छोटे पुत्र सुधीर के साथ 22 मई को बहराइच के पत्ती गांव में रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी। उस समय घर पर बड़ा बेटा हितेंद्र अकेला था। तीन दिन बाद रविवार को वापस घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था और घर से बदबू आ रही थी। बुलाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पीछे से घर में घुसे छोटा भाई अंदर गया तो देखा कमरे में हितेंद्र का शव फंदे से लटक रहा था। कई दिन पुराना होने के कारण शव से दुर्गंध आ रही थी। दारोगा मनदीप सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया और मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया है। कोतवाल रत्नेश पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments