Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाराबंकी में फिर चेन स्नेचिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला से छीनी...

बाराबंकी में फिर चेन स्नेचिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला से छीनी सोने की चेन, आठ दिन में दूसरी वारदात

बाराबंकी। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां स्कूटी सवार दो बदमाशों ने मंदिर से पूजा कर लौट रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, एकता कॉलोनी, सत्यप्रेमी नगर निवासी मनोरमा शुक्ला, पत्नी राम कुमार शुक्ला, 22 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे कैलाश आश्रम मंदिर में पूजा करने गई थीं। लौटते समय उनके घर के पास एक स्कूटी पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और अचानक उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

पीड़िता के अनुसार, एक बदमाश ने हेलमेट और दूसरे ने मास्क पहन रखा था। घटना से सहमी महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद सिटी चौकी प्रभारी संजीव प्रकाश को भी घटना की जानकारी दी गई। मनोरमा ने बताया कि घर के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आठ दिन पहले भी हुई थी चेन स्नेचिंग

इससे पहले 18 अक्टूबर की रात गायत्री नगर विकास भवन रोड निवासी आशा पांडेय पत्नी सुरेश दत्त पांडेय से भी बाइक सवार बदमाशों ने जमुरिया नाला के पास चेन छीनी थी। पुलिस अब तक उस मामले का भी खुलासा नहीं कर सकी है।

लगातार दो घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि नगर क्षेत्र में चोरों और बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, जबकि पुलिस का इकबाल कम होता दिख रहा है।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओ की तफ्तीश चल रही है, शीघ्र ही राजफाश करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments