Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSनवनिर्मित 13 कोर्ट बिल्डिंग(न्याय लिनियम)का चीफ जस्टिस अरुण भंसाली ने किया उद्घाटन

नवनिर्मित 13 कोर्ट बिल्डिंग(न्याय लिनियम)का चीफ जस्टिस अरुण भंसाली ने किया उद्घाटन

बाराबंकी। इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण भंसाली ने सिविल कोर्ट परिसर में नवनिर्मित बहुमंजिला 13 कोर्ट बिल्डिंग(न्याय लिनियम)भवन का द्वीप प्रज्वलन कर फीता काट कर किया।

इस अवसर पर चीफ जस्टिस श्री भंसाली ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम केवल ईट पत्थर की एक संरचना का उद्घाटन करने नहीं जा रहे,बल्कि न्याय का एक उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं।न्यायमूर्ति ने कहा कि यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सेवा करेगा। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था जन विश्वास की आत्मा है।उन्होंने आगे कहा कि न्यायालय केवल एक संस्था नही,यह जन आस्था का केंद्र भी है। इसी अवसर पर न्यायमूर्ति भंसाली ने बहु मंजिले रिकॉर्ड रूम का भी उद्घाटन किया और कहा कि उद्घाटन होने वाला रिकॉर्ड रूम केवल फाइलों का संग्रह कक्ष नही बल्कि न्यायिक धरोहर का संरक्षक है।

उद्घाटन से पूर्व जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव सहित कई अधिकारियों ने चीफ जस्टिस वा प्रशासनिक न्यायमूर्ति का फूल माला,बुके वा प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।इस उद्घाटन समारोह का संचालन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्राची अग्रवाल ने किया तो आभार अपर जिला जज विनय कुमार सिंह ने किया।समारोह में प्रशासनिक न्यायमूर्ति मनीष कुमार ने भी विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय बंदना सिंह,अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सत्येन्द्र प्रकाश पाण्डेय, वा कृष्ण कुमार सभी न्यायिक अधिकारी गण,प्रशासनिक अधिकारी वा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज कृष्ण चंद्र सिंह,सहित न्यायिक अधिष्ठान के प्रशासनिक अधिकारी, नजा रत अनुभाग के अधिकारी,कोर्ट मैनेजर, तथा भवन निर्माण करने वाली संस्था के अधिकारी सिक्योरिटी फोर्स भी मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments