Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSअलग-अलग सड़क हादसे में महिला सहित पांच की मौत, तीन घायल

अलग-अलग सड़क हादसे में महिला सहित पांच की मौत, तीन घायल

  • खड़ी ट्राली में बाइक टकराने से सवार दो दोस्तों की भी हुई मौत

बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला, रामसनेहीघाट, जैदपुर क्षेत्रों मे अलग-अलग हादसे में महिला सहित पांच की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। । वहीं, अयोध्या हाईवे पर रोड मार्किंग का काम कर रहे खड़े डंपर में पीछे से कंटेनर भिड़ गया। जिसमें चालक की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए।

मोहम्मदपुर खाला के ग्राम ज्योली निवासी 17 वर्षीय रंजीत कुमार पुत्र राकेश वर्मा अपने मित्र विजेंद्र उर्फ अमन पुत्र विशेसर गौतम के गुरुवार को फतेहपुर सामान लेने गए थे। रात में बाइक से दोनों वापस घर को जा रहे थे। फतेहपुर मोहम्मदपुर खाला मार्ग पर ग्राम औरंगाबाद के निकट सड़क किनारे भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी। इसके पीछे से जाकर बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर लाया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया दिया। देर रात ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाते समय अमन की एंबुलेंस में मौत हो गई, जबकि रंजीत की शुक्रवार के सुबह मौत हुई। परिवारजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर लेकर चले गए। घर पहुंची मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम पंडित पुरवा निवासी राज कुमारी गुरुवार की शाम को घर से निकलकर टहलने के लिए जा रही थी। इस बीच गांव के निकट अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से महिला को उपचार के लिए सीएचसी सूरतगंज भेजा। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गुरुवार देर रात रामसनेहीघाट के पूरे शुक्ल महुलारा निवासी आनंद मिश्र पुत्र चंद्रप्रकाश मिश्रा बाराबंकी की ओर से अपने घर वापस जा रहे थे। भिटरिया चौराहे से बाराबंकी मार्ग पर ब्लाक के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहे आनंद के सिर में गहरी चोट आ गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, तहसील रामसनेहीघाट मुख्यालय के सामने मालिनपुर गांव निवासी मुकुन सिंह पुत्र जगदीश सिंह की बाइक के सामने अज्ञात व्यक्ति आ गया, जिसको बचाने के चक्कर में वह असंतुलित होकर निराश्रित पशु से टकरा कर सड़क पर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अस्पताल में मुकुन की मौत हो गई।

खड़े डंपर से टकराया कंटेनर, चालक की मौत: अयोध्या हाईवे पर स्थित जैदपुर के पूरे कोट गांव के पास हाईवे निर्माण एजेंसी सूर्या कंस्ट्रक्शन की टीम रोड मार्किंग (सफेद पट्टी) लगाने का काम कर रही थी। अयोध्या से लखनऊ की तरफ जा रहे कंटेनर ने खड़े डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर पेड़ से जा भिड़ा। हादसे के बाद चालक चंदन गिरी काफी देर तक कंटेनर में फंसा रहा। पुलिस व स्थानीय लोगों ने चालक को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाते, उससे पहले ही चालक की मौत हो गई। डंपर चालक मिश्री लाल व राम राई को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments