Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपशु तस्करी एवं चोरी करने वाले गिरोह के 12 शातिर अपराधियों पर...

पशु तस्करी एवं चोरी करने वाले गिरोह के 12 शातिर अपराधियों पर लगा गैंगेस्टर

बाराबंकी। जैदपुर और सफदरगंज थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 12 शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों थानों के प्रभारियों की तहरीर पर की गई इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की बड़ी पहल माना जा रहा है।

जैदपुर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक आटा मिल के चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी करने की घटना हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने जिन लोगों की संलिप्तता पाई, उनमें सुभाष चौहान, रानू सिंह, अनवर अली, संजय गौतम और अमित रावत का नाम सामने आया। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने इन सभी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार सुभाष चौहान गिरोह का सरगना है। वहीं सुभाष चौहान, रानू सिंह और संजय गौतम अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

उधर सफदरगंज थाना क्षेत्र में पशु तस्करी और प्रतिबंधित मवेशियों के वध से जुड़े मामलों में पकड़े गए आरोपियों पर भी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इस मामले में जय प्रकाश तिवारी उर्फ पंडित, असलम, अंजनी कुमार, मो. हनीफ, खुर्शीद और कैलाश भारवाड़ पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की तहरीर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments