Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSलूटपाट गिरोह के सरागना सहित चार पर लगा गैंगेस्टर

लूटपाट गिरोह के सरागना सहित चार पर लगा गैंगेस्टर

बाराबंकी। लूटपाट जैसी गंभीर वारदातों के अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सरगना सहित चार के खिलाफ कोतवाली नगर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिटी ने गिरोह के सदस्यों के खिलाफ गैंगे चार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट को भेजा था, जिस पर जिलाधिकारी ने अभियोग पंजीकृत करने का आदेश दिया था।

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में डूडा कालोनी निवासी विजय रावत पुत्र राम प्रसाद रावत अंतर्जनपदीय गिरोह का सरगना है। जिसके गिरोह के सक्रिय सदस्य सुरेन्द्र रावत पुत्र चंद्रशेखर निवासी नांदकूई, फतेहपुर, मोहित शर्मा पुत्र होली शर्मा व शुभम शुक्ला पुत्र उमेश शुक्ला निवासी ग्राम सराय शेख चिनहट, लखनऊ है। प्रभारी निरीक्षक राम किशन राना ने बताया कि चारों का संगठित आपराधिक गिरोह है, जो भौतिक एवं दुनियावी लाभ के लिए लूटपाट जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देते हैं। जिसके कृत्यों से आमजन असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इनके विरूद्ध कोतवाली नगर में धोखाखड़ी, लूटपाट जैसे कारित अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। जिनके विरूद्ध सीओ सिटी ने गैंगचार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट के पास भेजा था। जिला मजिस्ट्रेट ने 08 मई को अनुमोदन करते हुए गिरोह के सरगना एवं सदस्यों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने का आदेश दिया था। जिस पर कोतवाली नगर पुलिस ने गिरोह के सरगना एवं उनके सदस्यों के खिलाफ उ.प्र. गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली नगर प्रभारी राम किशन राना ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर उसे कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments