Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSविवाहित के आत्महत्या मामले में पति व सास गिरफ्तार, जेल

विवाहित के आत्महत्या मामले में पति व सास गिरफ्तार, जेल

  • दहेज के लिए प्रताड़ित करने से आत्महत्या का दर्ज हुआ था मुकदमा

बाराबंकी। चार दिन पूर्व एक विवाहिता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने से विवाहिता के आत्महत्या करने का आरोप लगाया था। मृतका के भाई की तहरीर पर देवा पुलिस ने आरोपित पति व सास पर मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें वांछित दोनों मां-बेटा को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है।

देवा थाना क्षेत्र के सरैंया गांव में सरिता यादव पत्नी सुधीर सिंह ने 22 मई की रात घर में फांसी लगा ली थी, जिसे गंभीर अवस्था में देवा सीएचसी ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। जिस पर मायके पक्ष की ओर से पति सुधीर व सास कलावती पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मृतका के भाई श्रवन पुत्र जमुना निवासी बड़नपुर रामनगर ने तहरीर देकर दहेज प्रताड़ना से तंग आकर सरिता के आत्महत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पति सुधीर सहित सास कलावती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments