Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSई-रिक्शा से गिरे लाखों के जेवरात 30 मिनट में बरामद, बाराबंकी पुलिस...

ई-रिक्शा से गिरे लाखों के जेवरात 30 मिनट में बरामद, बाराबंकी पुलिस की तत्परता से महिला को मिला खोया बैग

बाराबंकी। ई रिक्शा से गिरे लाखों रुपये के जेवरात से भरे बैग को बाराबंकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 30 मिनट में बरामद कर महिला को सकुशल सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

थाना थाना जैदपुर क्षेत्र के भानमऊ निवासी रहीसा बानो पत्नी मोहम्मद आसिफ शनिवार को अपने मायके सहादतगंज, मसौली से ई-रिक्शा द्वारा घर लौट रही थीं। इसी दौरान टांड़ पुरवा मजरा गोठिया के पास उनका बैग अचानक ई-रिक्शा से नीचे गिर गया। बैग में कीमती जेवरात और कपड़े रखे थे।

बैग गिरने की जानकारी होते ही पीड़िता ने तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही यूपी-112 व थाना जैदपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास गहन छानबीन शुरू की। पुलिस की सक्रियता से कुछ ही देर में बैग बरामद कर लिया गया।

पीड़िता की मौजूदगी में बैग की जांच की गई, जिसमें चार से पांच लाख रुपये मूल्य के कीमती जेवरात व अन्य सामान पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। अपना खोया हुआ बैग सकुशल वापस मिलने पर रहीसा बानो ने पुलिस का आभार जताया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार यादव, कांस्टेबल पवन सिंह तथा PRV-7304 की टीम शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments