Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSतेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आए गोंडा कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट...

तेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आए गोंडा कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट की मौत, दूसरा घायल

बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृत युवक और घायल दोनों गोंडा कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र दुबे (30 वर्ष) पुत्र बैकुंठ नाथ निवासी राजापुर कॉलोनी, कोतवाली नगर बाराबंकी, सोमवार को ट्रेन से गोंडा ड्यूटी के लिए जा रहे थे। बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उनकी मुलाकात रामनगर कस्बे निवासी आकाश मौर्य से हुई, जो बाइक से उसी दिशा में जा रहा था। दोनों साथ में गोंडा की ओर रवाना हुए।

बताया जाता है कि जैसे ही वे स्टेशन मार्ग से निकलकर गोंडा-बहराइच हाईवे पर पहुंचे, उसी समय बाराबंकी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने वीरेंद्र दुबे को मृत घोषित कर दिया। आकाश मौर्य का इलाज जारी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments