Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSझूठी शिकायत पर उत्पीड़न से आहत लेखपाल के आत्महत्या से आक्रोशित लेखपालों...

झूठी शिकायत पर उत्पीड़न से आहत लेखपाल के आत्महत्या से आक्रोशित लेखपालों ने विरोध प्रदर्शन

बाराबंकी। हापुड़ जिले में झूठी शिकायत पर किए गए उत्पीड़न से परेशान एक लेखपाल के आत्महत्या मामले में चकबंदी लेखपाल व राजस्व लेखपाल संघ के प्रदेश संगठन के संयुक्त आवाहन पर सोमवार को आक्रोशित जिले भर के राजस्व एवं चकबंदी लेखपालों ने विरोध में प्रदर्शन किया।

हैदरगढ़, रामनगर, रामसनेहीघाट, नवाबगंज एवं फतेहपुर के राजस्व एवं चकबंदी लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में लगातार बढ़ते कार्य के दबाव में भी लेखपालों के प्रति अधिकारियों के व्यवहार पर चिंता चताई गई। ज्ञापन में कहा कि अधिकारियों के रवैये के चलते हम लोगों के स्वास्थ्य के साथ परिवारिक जीवन पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। हापुड़ जिले के लेखपाल सुभाष मीणा की मौत के मामले में मुख्यमंत्री से त्वरित उच्चस्तरीय जांच कराने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही मृतक के आश्रित को आर्थिक सहायत, योग्यतानुसार सरकारी सेवा में तत्काल नियुक्ति, दोषियों पर कार्यवाई के साथ अधिकारियों से अपने अधीनस्थों से सम्मानजनक पेश आने के लिए निर्देश देने की मांग की है।

चकंबदी सर्किल फतेहपुर के विशुनपुर स्थित कार्यालय में लेखपाल कुंवर आनंद प्रताप सिंह, संजय यादव, इति वैश्य आदि ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments