Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSस्वाट/सर्विलांस एवं थाना सतरिख पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित...

स्वाट/सर्विलांस एवं थाना सतरिख पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बाराबंकी। थाना सतरिख पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना सतरिख के गैंगस्टर एक्ट में वांछित अफजल पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम ढिंढौरा मजरे सलारपुर थाना देवा दुल्हीपुर साइफन, चौपुला के पास छिपा हुआ है।

सूचना पर पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची तो एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी अफजल को गिरफ्तार कर इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा।

आरोपी के पास से पुलिस को एक अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस, एवं चोरी एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध जिले में चोरी, अवैध असलहा बरामदगी और हत्या के प्रयास सहित कुल 18 मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनमें से लगभग 12 मुकदमों में वह वांछित चल रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह ने मुठभेड़ में हुई गिरफ्तारी की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments