बाराबंकी। मेदांता अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक की उनके ही रिश्तेदार से आपत्ति जनक फोटो के चक्कर में विवाद हो गया। जिसके बाद चिकित्सक को घर बुला कर स्वजनों के साथ मिलकर चिकित्सक पर हमला बोल दिया। जान बचा कर भाग रहे पीड़ित चिकित्सको को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मामले में पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में बतौर चिकित्सक कार्यरत एक डॉक्टर मंगलवार को अपने पैतृक गांव आए थे। चिकित्सको ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार रात में गांव के अब्दुल्ला ने जो उनका रिश्तेदार है। आरोप है कि अब्दुल्ला ने उन्हें व्हाटसएप पर उनके बहन का आपत्तिजनक फोटो भेजा, जिसका उन्होंने विरोध किया और फोटो डिलीट करने के लिए कहा। चिकित्सक के अनुसार आरोपी ने उसे घर पर बुलाया, जब वह उसके घर पहुंचे तो पहले से मौजूद अब्दुल्ला, जैनुन और अय्यूब ने उस पर लाठी डंडों सें हमला बोल दिया। किसी तरह जान बचाकर भागे तो दौड़ा कर पीटा गया। पीड़ित केे शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। हमले में चिकित्सक के सिर में गंभीर चोटें पहुंची है और हाथ में भी फैक्चर हो गया।
प्रभारी निरीक्षक रत्नेश पाण्डेय का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है, और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।