Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSलापता महिला का दो दिन बाद नहर में मिला शव, हत्या की...

लापता महिला का दो दिन बाद नहर में मिला शव, हत्या की आशंका

  • पति से विवाद के बाद दो दिन से गायब थी महिला

बाराबंकी। दो दिन पहले पति से विवाद के बाद घर से लापता हुई महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव रविवार को कुर्सी थाना क्षेत्र में पोखन्नी रेगुलेटर शारदा नहर में उतराता पाया गया। सूचना पर पहुंची बड‌ड‌पुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई ने पति सहित चार के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया है।

बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर मंज़रे कतुरी कलां गांव निवासी 26 वर्षीय अनुपमा यादव का दो दिन पहले शुक्रवार को अपने पति मुंशीलाल से किसी बात को लेकर हुए विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। पति ने बड्डूपुर कोतवाली में गुमशुदी दर्ज कराई। रविवार को उसका शव कुर्सी थाना क्षेत्र के पोखन्नी रेगुलेटर शारदा नहर में अनुपमा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उतराता देखा गया।

सूचना पर बड‌डूपुर और कुर्सी थाने के पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों के बयान दर्ज महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई अभी छह माह पहले ही अनुपमा का विवाह हुआ था। शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतका के पति की तरफ से गुमशुदगी दी गई थी। मगर मृतका भाई ने हत्या आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments