Saturday, August 22, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSस्वदेशी जागरण मंच की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, सीताकान्त स्वयंभू बने जिला...

स्वदेशी जागरण मंच की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, सीताकान्त स्वयंभू बने जिला संयोजक

बाराबंकी। स्वदेशी जागरण मंच, बाराबंकी की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा सीएमओ आवास परिसर में आयोजित विशेष संगठनात्मक बैठक में की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के क्षेत्र प्रमुख अनुपम श्रीवास्तव मुख्य अतिथि तथा प्रांत सह संयोजक (महिला प्रकोष्ठ) ज्योति सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। क्षेत्र एवं प्रांत नेतृत्व की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

नई कार्यकारिणी में सीताकान्त स्वयंभू को जिला संयोजक, पार्थ चतुर्वेदी और अमन मिश्र को जिला सह संयोजक, दिवाकर सिंह को जिला समन्वयक (स्वावलंबी भारत अभियान), बलराम यादव को सह समन्वयक, देवेश तिवारी को जिला संपर्क प्रमुख, राजन कनौजिया को सह संपर्क प्रमुख, शैलेश वर्मा को प्रचार प्रमुख, दीपचंद को सह प्रचार प्रमुख, रत्नेश जी को विचार विभाग प्रमुख, सतगुरु शरण को कोष प्रमुख, सुनीता को महिला प्रमुख, सूरज सिंह को मीडिया प्रमुख तथा विनय जी को पूर्णकालिक जिला प्रवासी का दायित्व दिया गया।

मुख्य अतिथि अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि स्वदेशी आंदोलन भारत की आर्थिक संप्रभुता की रीढ़ है। नई कार्यकारिणी स्वदेशी और स्वावलंबन का विचार जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ युवाओं को स्थानीय उत्पादन और उद्यमिता से जोड़ने का काम करे।

विशिष्ट अतिथि ज्योति सिंह ने कहा कि सामाजिक एवं वैचारिक आंदोलनों की सफलता में मातृशक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिलाओं और महिला उद्यमियों को अभियान से जोड़कर प्रत्येक घर को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।

नवनियुक्त जिला संयोजक सीताकान्त स्वयंभू ने कहा कि स्वदेशी केवल विचार नहीं, बल्कि भारत को स्वावलंबी और परम वैभव तक पहुंचाने का राष्ट्रीय संकल्प है। संगठन ने जो विश्वास जताया है, नई कार्यकारिणी पूरी निष्ठा से कार्य करेगी और बाराबंकी के हर द्वार तक स्वदेशी का संदेश पहुंचाएगी।

बैठक में ‘मैं भी स्वदेशी समर्थक’ अभियान तथा विश्व उद्यमिता दिवस अभियान (21 अगस्त से 24 सितंबर) की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। स्थानीय उत्पादन, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन देवेश तिवारी ने किया। दिवाकर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। वैदिक कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।

यह ही नई जिला कार्यकारिणी : जिला संयोजक (स्वदेशी जागरण मंच) सीताकान्त स्वयंभू, जिला सह संयोजक पार्थ चतुर्वेदी, जिला सह संयोजक अमन मिश्र, जिला समन्वयक (स्वावलंबी भारत अभियान) दिवाकर सिंह,
जिला सह समन्वयक बलराम यादव, जिला संपर्क प्रमुख देवेश तिवारी, जिला सह संपर्क प्रमुख राजन कनौजिया
जिला प्रचार प्रमुख शैलेश वर्मा, जिला सह प्रचार प्रमुख दीपचंद, जिला विचार विभाग प्रमुख रत्नेश, जिला कोश प्रमुख सतगुरु शरण, जिला महिला प्रमुख सुनीता, जिला मीडिया प्रमुख सूरज सिंह व जिला प्रवासी विनय जी ( पूर्णकालिक)।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments