Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसाइबर ठगी का शिकार हुए दो लोगों को पुलिस ने वापस कराए...

साइबर ठगी का शिकार हुए दो लोगों को पुलिस ने वापस कराए 1.14 लाख

बाराबंकी। साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो मामलों में तेज और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1.14.932 की धनराशि पीड़ितों को वापस दिलाई है। पीड़ितों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतें साइबर सेल को दी थीं, जिस पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की।

पहला मामला थाना बड्डूपुर क्षेत्र के बसंतपुर निवासी रामशंकर पुत्र अर्जुनलाल का है, जिनके खाते से 17,000 की ऑनलाइन ठगी की गई थी। वहीं दूसरा मामला मंगरौड़ा, थाना टिकैतनगर निवासी रक्षाराम पुत्र फकीरे का है, जिनसे 1,11,500 रुपये की धोखाधड़ी की गई।

दोनों शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी संगम कुमार के पर्यवेक्षण में साइबर सेल की टीम ने त्वरित जांच करते हुए तकनीकी संसाधनों और पत्राचार के माध्यम से संबंधित बैंकों और प्लेटफार्मों से संपर्क कर धनराशि रुकवाई और फिर पीड़ितों के खातों में ट्रांसफर कराई। इस कार्रवाई में रामशंकर को 17,000 और रक्षाराम को 97.932 की राशि वापस कराई गई। शेष राशि के लिए साइबर पुलिस प्रयासरत है।

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इफ़लाक अहमद सत्येंद्र पांडेय, मुख्य आरक्षी नीरज यादव, जितेंद्र, और अन्य स्टाफ जैसे सुधाकर सिंह भदौरिया, अभिषेक चपराणा, राजन यादव, मधु भारती, पंकज सिंह, अनुराग सिंह. अंकित कुमार व महिला कांस्टेबल मोहिनी तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments