डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि
बाराबंकी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवाहन पर समाजवादी पार्टी ने जिले के सभी 6 विधान सभाओं में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूम धाम से मनाई गई। सपाइयों ने बूथ स्तर पर डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधान सभा जैदपुर के मसौली क्षेत्र में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न गांवों में स्थापित अंबेडकर पार्कों में कार्यक्रम आयोजित कर मिष्ठान वितरण किया गया।
क्षेत्र के बसंतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सपा ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव, संतोष गौतम, विमलेश, सनी, पिंटू, शाहिद, हनुमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वहीं मसौली स्थित अंबेडकर पार्क में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुईन अंसारी, एडीओ पंचायत संजीव कुमार, राधेलाल बौद्ध, पिंटू, सतीश, अवधेश कुमार, रामकुमार उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत बड़ागांव में भी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद के नेतृत्व में जयंती समारोह आयोजित किया गया।
इसके अतिरिक्त नसीरनगर, अमदहा, ज्योरी, देवकलिया, भयारा, रहरामऊ, सादामऊ, नेवला करसंडा, धरौली सहित अन्य ग्राम पंचायतों में भी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रमों के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और सामाजिक न्याय के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।