बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। जिसके बाद वहां मौजूद सभी पुलिस कर्मियों से दौड़ कराई एवं टर्न आउट चेक करते हुए अनुशासन बनाए रखने हेतु ड्रिल की कार्यवाही कराई गई। जिसके बाद निरीक्षण भी किया।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइंस स्थिति परेड ग्राउंड में पहुंचे। यहां उन्होंने ने परेड की सलामी ली। जिसके बाद वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक मजबूती के लिए दौड़ कराई। उन्होंने सभी का टर्न आउट चेक किया और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल की कार्यवाही कराई गयी।
एसपी ने किया निरीक्षणः एसपी ने परेड की सलामी के बाद यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। सभी को मानक के अनुसार आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व रिस्पांस टाइम को और बेहतर करने एवं आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। यहां पुलिस लाइन्स परिसर, बैरक, व्यायामशाला, सीपीसी कैण्टीन, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, प्रशिक्षु बैरक, आवासीय परिसर एवं पुलिस लाइन भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता व साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया। आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सौरभ श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार मौजूद रहे।