Wednesday, September 30, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWS‘मेरे सपनों का भारत’ ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

‘मेरे सपनों का भारत’ ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

  • श्री सुंदर लाल महाविद्यालय, औरेला सैदनपुर में पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह के मुख्य आतिथ्य हुआ कार्यक्रम

बाराबंकी। ‘मेरे सपनों का भारत-2047’ के तहत बुधवार को सिरौली गौसपुर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन श्री सुंदरलाल महाविद्यालय, औरेला सैदनपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह ने विद्यार्थियों को विकसित भारत के संकल्प के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार के माध्यम से भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अवधेश शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप रावत एवं महामंत्री अमित पांडेय की उपस्थिति में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर रंगोली, चार्ट एवं निबंध के माध्यम से अपनी कल्पनाओं और विचारों को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक नोडल विजय कृष्ण यादव के निर्देशन में राकेश कुमार दीक्षित के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम में मंच संचालन रुद्र प्रताप पाण्डेय और मनीष बैसवार ने किया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनाविका यादव, अम्बरीष, नंदनी, रहनुमा, राधिका, सृष्टि, साक्षी, दिव्यांशी, आदर्श, हिमांशु एवं वैष्णवी सहित अन्य प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आशुतोष कुमार,अभिषेक सिंह,दिलीप तिवारी, रामपाल, अनूप अवस्थी ,शिव जी मिश्रा मनीष बैसवार, अनिल, नवीन मिश्रा, एआरपी वेद प्रकाश, श्याम जी, पुष्पेंद्र सिंह, बृजेश शुक्ला, प्रदीप महाजन, सुरेंद्र जायसवाल, प्रमोद कुमार यादव, आदित्य दीक्षित, मोहम्मद इरफान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments