Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसुबेहा पुलिस ने मोबाइल और नकदी लूट के तीन आरोपी पकड़े, भेजे...

सुबेहा पुलिस ने मोबाइल और नकदी लूट के तीन आरोपी पकड़े, भेजे गए जेल

10 मई को शादी से लौट रहे व्यक्ति के साथ हुई लूट का पर्दाफाश

बाराबंकी। सुबेहा पुलिस ने गुरुवार को तीन लूट के आरेापियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से मोटर साइकिल, अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस व नगदी बरामद हुई है। तीनों के खिलाफ पुलि ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया है।

थाना सुबेहा क्षेत्र में 10 मई की देर शाम शादी से लौट रहे नगर पंचायत सुबेहा के वार्ड निन्दूरी निवासी रामसनेही से सहापुर पुलिया के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल एवं पांच हजार रूपए लूट को अंजाम दिया था। गुरुवार को सुबेहा पुलिस ने लूट की घटना में शामिल संजय पुत्र बुधई, राजू पुत्र लल्लू, नितेश कुमार पुत्र शिवबरन निवासी ग्राम सरायराजघाट थाना सुबेहा को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से मोटर साइकिल, अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ तीन हजार आठ सौ रूपए की नगदी बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments