Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजनपद स्तरीय कब-बुलबुल उत्सव एवं स्काउट-गाइड रैली का सफल आयोजन

जनपद स्तरीय कब-बुलबुल उत्सव एवं स्काउट-गाइड रैली का सफल आयोजन

  • जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने दीप प्रज्जवलन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

बाराबंकी। जिले में ब्लॉक संसाधन केन्द्र, बड़ेल, बाराबंकी में मंगलवार को जनपद स्तरीय कब-बुलबुल उत्सव एवं स्काउट-गाइड रैली का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, जिला मुख्ययुक्त राम कुमार गिरि, समाज सेवी राजकरन रावत, जिला आयुक्त स्काउट दिनेश चंद्र पांडेय, नोडल अधिकारी बंकी चंद्रशेखर यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रावत ने कहा स्काउट एवं गाइड के माध्यम से विद्यार्थी अनुशासन, सेवा एवं देशभक्ति की भावना सीखता है। भव्य रैली के आयोजन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं पूरी टीम भूरि भूरि प्रशंसा की

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री पाठक ने कहा कब-बुलबुल उत्सव के अंतर्गत बच्चे खेल-खेल में सीखने, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करना सीखते है। वहीं स्काउट-गाइड रैली में प्रतिभागियों ने परेड, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बांधने की कला तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी दक्षता प्रदर्शित की।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। विकास खंड निंदूरा ओवरऑल चैंपियन रहा।स्काउट संवर्ग में हैदरगढ़ द्वितीय, बंकी तृतीय, गाइड संवर्ग में निदुरा प्रथम, त्रिवेदीगंज द्वितीय, नगर क्षेत्र तृतीय रहा सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जिला गाइड कैप्टन ऋतु अग्निहोत्री,सुषमा यादव, अभिषेक गिरि, वैशाली गुलसिया, आशीष कुमार, प्रमोद कुमार,अनामिका श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, अल्ताब, नरेंद्र कुमार, नरेंद्र भार्गव, भावना मिश्रा,र शंकर ,रुद्रकांत बाजपेई,स्नेहलता, प्रीति श्रीवास्तव आदि शिक्षकगण एवं बच्चें भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments