Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSडरा धमका कर डेढ़ वर्ष से मासूम छात्रों के साथ रसोईया करता...

डरा धमका कर डेढ़ वर्ष से मासूम छात्रों के साथ रसोईया करता था कुकर्म

  • परिजनों की तहरीर पर पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में आरेापी नाजमद

  • आरोपी को गिरफ्तार कर कुर्सी पुलिस कर रही पूछताछ

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला अंतर्गत कुर्सी थाना क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय के रसोईया पर दो मासूमों के साथ डरा धमका कर आप्रकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। कुर्सी पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी रसाईया के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी होने पर स्कूल के अभिभावकों में खासा आक्रोश है।

कुर्सी थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी 65 वर्षीय नागेसर यादव पुत्र रतन एक प्राथमिक विद्यालय में रसोईया का काम करता है। रसोईया पर उसकी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा पांच के दो छात्रों के साथ आपकृतिक दुष्कर्म करने का आरेाप लगाया है। कुर्सी पुलिस को पीड़ित मासूमों की पिता की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि आरोपी आरेापी एक छात्र के साथ करीब डेढ़ वर्ष से एवं दूसरे के साथ एक माह से दुष्कर्म करता था। आरोप है कि छुट्टी के बाद रसाईया मासूमों को विद्यालय में बुलाकर शौचालय में दुष्कर्म करता था, और कहीं बताने पर मारने की धमकी देता था। तहरीर में बताया कि आरोपी को मासूमों के साथ दुष्कर्म करते 23 जुलाई को स्कूल के अन्य बच्चों ने देखा था। जिसके बाद पीड़ितों के परिजनों को मामले की जानकारी हुई। कुर्सी पुलिस ने आरोपी रसाईया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी होने पर अभिभभावकों में काफी आक्रोश है।

“कुर्सी थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पास्को एक्ट सहित अन्य अपराधिक धाराओं में मुकदमा में मुकदमा दर्ज आरेापी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

”अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में वादी द्वारा प्रदत्त तहरीर के आधार पर थाना कुर्सी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। आरोपी से पूछताछ व साक्ष्य संकलन के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments