Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदो दिवसीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का पहला दिन उत्साह के...

दो दिवसीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का पहला दिन उत्साह के साथ सम्पन्न

बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों की जनपद स्तरीय दो दिवसीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का प्रथम दिवस मंगलवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित हुआ। प्राथमिक विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने एथलेटिक्स, कुश्ती, लंबी कूद व शतरंज प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की भागीदारी और जोश से स्टेडियम पूरे दिन गूंजता रहा।

100 मीटर दौड़ में प्रथम रहने वाले गोलू यादव सिरौली गौसपुर को सम्मानित करते शिक्षक

एथलेटिक्स में बच्चों का दमखम

एथलेटिक्स स्पर्धाओं में सिरौली गौसपुर के बच्चों का दबदबा देखने को मिला। बालक वर्ग के 50,100 व 200 मीटर सिरौलीगौसपुर के क्रमश: अभिजीत, गोलू यादव एवं मो जफर विजयी रहे जबकि 400 मीटर की दौड़ में त्रिवेदीगंज के आशू यादव ने बाजी मारी। इसी तरह बालिका वर्ग में 50 व 100 मीटर दोनों ही स्पर्धाओं में हरख की तृप्ति, 200 मीटर में सिद्धौर से काव्या तथा 400 मीटर में त्रिवेदीगंज की मुस्कान ने बाजी मारी। जबकि लंबी कूद में बालकों की ओर से पूरेडलई के साहिल तथा बालिकाओं की ओर से त्रिवेदीगंज की खुशी ने पहला स्थान हासिल किया।

कुश्ती में पूरेडलई का दबदबा

कुश्ती प्रतियोगिता में अधिकांश वर्गों में पूरेडलई के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में प्रिया, निधि, शिखा, शिवानी और निशा ने अपने-अपने वजन वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में साहिल, मनीष यादव, विवेक, आबिद अली, शादाब और मोहित ने जीत दर्ज की।

शतरंज में बच्चों की मेधा चमकी

शतरंज प्रतियोगिता में बालक वर्ग से अनूप, राधे, हरिओम और अभि (पूरेडलई) विजेता बने। बालिका वर्ग में दिव्या, मीरा, शैल और सुहानी ने शानदार प्रदर्शन कर जीत अपने नाम की।

कार्यक्रम के दौरान दरियाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी मनीराम, देवा के सुनील कुमार गौड़ एवं मसौली के जैनेन्द्र कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला व्यायाम शिक्षक अनिल सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक दिलीप तिवारी, मनोज चौधरी, सुरेन्द्र जायसवाल सहित अनेक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कई खेल स्पर्धाएँ व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments