Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजिलास्तरीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में त्रिवेदीगंज और हरख का दबदबा,...

जिलास्तरीय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में त्रिवेदीगंज और हरख का दबदबा, शानदार प्रदर्शन से बच्चों ने जीता दिल

बाराबंकी। बेसिक बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज़ जिले में उत्साह के बीच हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामसिंह वर्मा ‘भुल्लन’ एवं खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा मां शारदा के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उद्घाटन के बाद मंच पर मौजूद अतिथियों ने आरोहण सम्पन्न कराया और इसके बाद जनपद के 16 विकासखंडों से आए नन्हे प्रतिभागियों ने आकर्षक सलामी प्रदर्शन कर माहौल को रोमांचित कर दिया।

मंगलवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला व्यायाम शिक्षिका रितु पाठक ने एथलेटिक्स इवेंट्स के परिणाम घोषित किए। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सिरौलीगौसपुर के मोहम्मद काबिस ने बाजी मारी, जबकि 200 मीटर और लंबी कूद में त्रिवेदीगंज के विमल ने शानदार प्रदर्शन किया। 400 और 600 मीटर दोनों में त्रिवेदीगंज के आदित्य सिंह ने अपना दबदबा कायम रखा।

बालिका वर्ग में 100 मीटर में मसौली की संजना ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 200 मीटर में देवा की अंजली वर्मा ने रफ्तार दिखायी। 400 मीटर में त्रिवेदीगंज की लाची और 600 मीटर में त्रिवेदीगंज की कामता ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

फील्ड इवेंट्स में हरख ब्लॉक का जलवा देखने को मिला। लंबी कूद में बालिका वर्ग में हरख की मान्या ने जीत दर्ज की, जबकि ऊंची कूद में बालक वर्ग में हरख के अंशुल बाबू अव्वल रहे। गोला फेंक और चक्र क्षेपण, दोनों स्पर्धाओं में हरख के अभिषेक ने दोहरा खिताब जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बालिका वर्ग में देवा की मानसी यादव ने गोला फेंक और त्रिवेदीगंज की शालू ने चक्र क्षेपण में प्रथम स्थान पाया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों—दरियाबाद के मनीराम, देवा के सुनील गौड़, मसौली के जैनेन्द्र कुमार, त्रिवेदीगंज के रामनारायण, बनीकोडर के संजय राय, सिरौलीगौसपुर की फिजा मिर्जा, पूरेडलई की अर्चना यादव, निंदूरा की सुषमा सेंगर, बंकी के चंद्रशेखर सहित जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने विजेताओं को पदक और टीमों को शील्ड प्रदान की। कार्यक्रम में जिला व्यायाम शिक्षक अनिल सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक दिलीप तिवारी, मनोज चौधरी, ऋषि टंडन, सुरेन्द्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक–शिक्षिकाओं और गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments