Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSनशे की हालत में छते पर चढ़े युवक की नीचे गिरने से...

नशे की हालत में छते पर चढ़े युवक की नीचे गिरने से मौत, मचा कोहराम

बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात छत पर चढ़ा एक युवक अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर गया। हादसे में सिर पर गंभीर चोट आने पर परिजन घायल को उपचार के लिए अस्पातल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

देवा थाना क्षेत्र के ग्राम मित्तई निवासी गुरुप्रसाद का 36 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार पिकप खुद की पिकप चलाकर अपने परिवार का जीवन यापन करता था। मनोज बुधवार की रात में छत पर चढ़ा था, जहां से अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर गया। बताया जाता है कि नशे के हालत में अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ है। हाग्दसे में मनोज के सिर में गंभीर चोट पहुंची थी। सुबह परिजन घायल को लेकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मनोज दो बच्चों का पिता था।

युवक की मौत से परिवार में लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे की जानकारी होने पर देवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवा कोतवाली प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments