Wednesday, October 21, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSहोमगार्ड के घर 21 लाख की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर...

होमगार्ड के घर 21 लाख की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर जेवर-नकदी लेकर फरार

बाराबंकी। रामनगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर तेलियानी गांव में सोमवार रात चोरों ने होमगार्ड के मकान को निशाना बनाकर करीब 21 लाख रुपये का माल पार कर दिया। चोर पीछे से छत पर पहुंचे और कमरे में रखे दो बक्सों को छत पर ले गए। एक बक्से को वहीं खोलकर जेवर निकाल लिए, जबकि दूसरा बक्सा अपने साथ ले गए।

रामपुर तेलियानी निवासी वीर प्रताप सिंह होमगार्ड हैं। सोमवार रात घर के पुरुष सदस्य बाहर सो रहे थे, जबकि उनकी मां और राखी पर आई बहन अंदर सो रही थीं। इसी दौरान चोर मकान के पीछे से छत पर पहुंचे और कमरे में रखे दोनों बक्से उठा ले गए।

मंगलवार सुबह परिजनों की नींद खुली तो दोनों बक्से गायब मिले। छत पर एक बक्सा पड़ा था, जिसमें कपड़े बिखरे हुए थे और जेवर गायब थे। दूसरे बक्से का कोई पता नहीं चला। पीड़ित के अनुसार, दोनों बक्सों में सोने-चांदी के हार, चेन, अंगूठियां, माला, पायल, बिछिया समेत 20 लाख रुपये से अधिक के जेवर और करीब 75 हजार रुपये की नकदी रखी थी।

पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर कोतवाल अरुण प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments