Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में अचानक बीमार हुए कक्षा दस के...

सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में अचानक बीमार हुए कक्षा दस के छात्र-छात्रा,मचा हडकंप

  • जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने दोनों को किया लखनऊ रेफर

  • बच्चों ने बताई सीने में दर्द और घबराहट की समस्या

बाराबंकी। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज लखपेड़ाबाग में बुधवार की दोपहर कक्षा दस के एक छात्र व छात्रा के अचानक बीमार होने से फिर हड़कंप मच गया। कालेज प्रबंधन आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें को लखनऊ रेफर कर दिया। हालांकि अब दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पांच दिन पहले यहां की एक छात्रा की अचानक स्वास्थ्य खराब होने से मौत हो चुकी है।

नगर कोतवाली के लखपेड़ाबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में बुधवार को कक्षा 10 के छात्र आदित्य व छात्रा अंशिका दोपहर में अचानक बीमार हो गए। स्कूल के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र सिंह के अनुसार पांचवे पीरियड में कक्षा 10 में पढ़ने वाले आदित्य की अचानक तबियत खराब हो गई। उसने सीने में दर्द की शिकायत की और बेसुध हो गया। विषय अध्यापक ने इसकी जानकारी तत्काल प्रधानाचार्य को दी। जिसके बाद विद्यालय प्रबंधक आदित्य को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने आदित्य को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ रेफर करने की जानकारी से अभिभावकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में डर का माहौल बन गया। इस घटना के बाद स्कूल के बच्चे घबरा गए। जिसके चलते कक्षा 10 की छात्रा अंशिका भी बीमार हो गई। जिसे भी जिला अस्पताल में भर्ती करा कर अभिभावकों को सूचना दी गई। जिला अस्पताल में अंशिका का कुछ देर उपचार करने के बाद उसे चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि अब दोनों बच्चे स्वस्थ्य हैं और उन्हें किसी प्रकार की कोई बीमारी नही हैं। पांच दिन पूर्व हुई छात्रा की मौत के बाद बने डर के चलते दोनों का स्वास्थ्य खराब हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments