Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदो अंतर्जनदीय जेब कतरे गिरफ्तार, साथियों के साथ करते थे चोरी, नगदी...

दो अंतर्जनदीय जेब कतरे गिरफ्तार, साथियों के साथ करते थे चोरी, नगदी भी बरामद

बाराबंकी। बड़्डूपुर पुलिस ने स्वाट/सर्विलांस टीम की मदद से अंतर्जनपदीय चोरी के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोटर साइकिल सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

बड‌्डूपुर के बाबाकुटी तिराहे से पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरदोई जिले के थाना कोतवाली देहात के ग्राम ओमपुरी नानकगंज झाला निवासी दीपक कंजड़ पुत्र संतराम एवं गोबिंद पुत्र शिवदयाल के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 10 हजार पांच सौ की नगदी, एक बैग, फर्जी नंबरप्लेट, घटना में प्रयुक्त दो ब्लेड, एक मोटर साइकिल बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अन्य साथियों के साथ मिलकर पैसा कमाने के उद्देश्य से चोरी जैसे अवैध क्रिया-कलापों से धनोपार्जन करते है। आरोपियों ने कोतवाली नगर क्षेत्र में 28 नंबर 2025 को मंडी गेट के अंदर से जेब काट कर नगदी चोरी की थी। इसी तरह बड‌्डूपुर क्षेत्र में 27 फरवरी 2026 को प्रेम पेट्रोल पंप के पास से ऑटो में बैठे एक व्यक्ति की जेब काट कर नगदी चोरी की थी। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल रवाना कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments