उन्नाव। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) को वन्य जीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने उन्नाव जिले में एक अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं के कब्जे से 193 दुर्लभ और संरक्षित प्रजातियों के पक्षी बरामद किए गए हैं।
✦ गिरफ्तार तस्कर महिलाएं
गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान उन्नाव के कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित तालीब सराय मोहल्ला निवासी राफिया (पत्नी मोहम्मद इंदरीश) और गुरनाज बानो (पत्नी मोहम्मद सगीर) के रूप में हुई है।
✦ बरामद दुर्लभ प्रजातियों की सूची
तलाशी के दौरान एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम को निम्नलिखित पक्षी बरामद हुए:
-
85 मृत तीतर
-
64 जीवित प्लम हेडेड पैरेट
-
15 जीवित रेड मुनिया
-
10 जीवित ट्राई कलर मुनिया
-
8 जीवित रिंग नेक पैरेट
-
5 जीवित तीतर
-
5 जीवित सिल्वर हवील
-
1 जीवित अलेक्जेण्ड्राइन पैरेट
-
1 जीवित लेसर व्हीसलिंग टील



