विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप सिंह की 485वीं जयंती
बाराबंकी। बरेठी स्थित महाराणा इण्टर कॉलेज में शुक्रवार को महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया की 485वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी विद्यालय के प्रेरणा स्रोत महाराणा प्रतापसिंह सिसोदिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। डीआईओएस ने विद्यालय के बच्चों को कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, इसलिए आप सभी लोग मेहनत से पढ़ाई कर कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।
श्री त्रिपाठी ने बोर्ड परीक्षा में 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करने मेधावी अनुष्का यादव को पुष्पाहार व साइकिल भेंट करके विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति अलख जगाई। इसी क्रम में मुख्य अतिथि ने हर्षिता यादव, नेहा सिंह, मान्शी गौतम, रेखा गौतम, ममता, मोनी रावत, रंजना यादव, रेखा गौतम, आशीष प्रजापति आफ़ताब आलम, सुजीत वर्मा, करन सिंह आदि विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर उन्हें पुरूस्कार स्वरूप मोमेंटो प्रदान किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि माती चौकी प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह व कार्यक्रम अध्यक्षता समाजसेवी पंकज गुप्ता पंकी ने मेधावी छात्रा अनुष्का यादव के माता-पिता रवींद्र यादव, उर्मिला देवी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य शिवा रावत, आई के वर्मा, जे एन वर्मा, देशबन्धु यादव, राणा प्रताप सिंह, सुरेंद्र वर्मा, आलोक कुमार, नरेन्द्र कुमार, बलराम सिंह, हिमांशु चतुर्वेदी, सुबोध विश्वकर्मा, प्रेम कुमार यादव, आराधना यादव, खुशबू सिंह, जुली शर्मा, पूजा सिंह, शालू यादव, रोली सिंह सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबन्धक योगेन्द्र बहादुर सिंह विसेन ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार जताया।