Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम पर दो दर्जन लोगों ने बोला हमला,...

बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम पर दो दर्जन लोगों ने बोला हमला, नगदी व मोबाइल सहित सरकारी दस्ताबेज भी छीने

  • हमले में जेई व बाबू घायल, करीब दो दर्जन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

बाराबंकी। बिजली चोरी की सूचना इमामीपुर गांव अवर अभियंता के नेतृत्व में पहुंची टीम पर लोगों ने हमला कर नगदी व मोबाइल के साथ सरकारी कागजात छीन लिए। टीम को लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने अवर अभियंता की तहरीर देकर लगभग दो दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

विद्युत वितरण खण्ड सूरतगंज क्षेत्र के अवर अभियन्ता शैलेन्द्र कुमार यादव को रविवार को मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में इमामीपुर गांव में बिजली चोरी की सूचना पर गांव पहुचे थे। गांव में बिजली चोरी कर पानी मोटर से खेत की सिंचाई की जा रही थी। जेई के साथ टीम में मो.अलीम इरशाद, निरंकार, शफीक भी थे। जहां अमेरा गांव के कल्लू, जगतराम और गुड्डू बिजली चोरी कर खेत की सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान जांच करने पहुंची बिजली टीम को कार्रवाई करते देख गेंदलाल उर्फ गुड्डू, राजू, संजय, कृष्ण सहित करीब दो दर्जन लोग मौके पर पहुंच कर जांच का विरोध करने लगे। इस दौरान लोगों ने अवर अभियंता और उनकी टीम के साथ हाथापायी करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जान बचा कर भाग रही टीम पर लोगों ने ईंट और पत्थर चला दिया। इतना ही नहीं लोगों ने जेई की जेब में रखे 10 हजार रूपये व अन्य साथियों की पर्स में रखे 20 हजार रूपये के साथ सीयूजी एवं निजी मोबाइल फोन के साथ सरकारी कागजात छीनकर फरार हो गए। जेई शैलेन्द्र यादव ने मामले की जानकारी मोहम्मदपुर खाला पुलिस को दी। मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने जेई और बाबू हलीम का मेडिकल परीक्षण कराया।

थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं स्थानीय कुछ नेता मामले में सुलस समझौता कराने के प्रयास में लगे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments