Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedदुर्घटना में मौत के बाद हत्या का आरेाप लगा परिजनों ने जमकर...

दुर्घटना में मौत के बाद हत्या का आरेाप लगा परिजनों ने जमकर काटा हंगामा

  •  देर रात मृतक उत्तम चौहान के पिता रामपाल ने हादसे की तहरीर देकर दर्ज कराया मुकदमा

बाराबंकी। शनिवार को सूरतगंज-महादेवा मार्ग पर दो बाइको में हुई आमने-सामने की टक्कर में एक की मौत पर परिजनों ने ग्रामीणों पर ही पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि देर रात परिजनों ने हादसे की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

महादेवा-सूरतगंज मार्ग पर कुरेलवा गांव के पास शनिवार की शाम आमने सामने बाइकों में हुई टक्कर में बैरानामऊ मंझारी निवासी उत्तम चौहान की मौत हो गई थी। जबकि घायल गौरी शंकर व श्यामू यादव का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना पर पहुंचे उत्तम चौहान के परिजनो ने कुरेलवा गांव के ग्रामीणों पर ही पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। जिसके बाद सीएचसी सूरतगंज पहुंच कर मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा था। माहौल बिगड़ता देख मोहम्मदपुर खाला थाना प्रभारी ने आस पास के थानेां के पुलिस बल को भी मौके पर बुला लिया। स्थानीय पुलिस और नागरिक कई घंटों तक परिजनों को हादसा होने की बात कहते हुए समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे। हालांकि देर रात मोहम्मदपुर खाला थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ला के काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन माने। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देर शाम मृतक उत्तम चौहान के पिता रामपाल ने हादसे की तहरीर मोहम्मदपुर खाला पुलिस को सौंपी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments