फतेहपुर पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस टीम ने अपहरण के दो आरोपियों को गिया गिरफ्तार
बाराबंकी। उधारी और शौक पूरा करने के लिए आरोपियों ने मजूदर युवक का अपहरण कर उसके परिजनों से 10 लाख रूपए फिरौती मांगी थी। शिकायत पर पुलिस ने अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया था। मंगलवार को फतेहपुर पुलिस ने स्वाट एवं सर्विलांस की मदद से अपहरण के दो आरोपितों को जरखा नहर पुल से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू, रस्सी एवं तीन मोबाइल बरामद हुए हैं।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लापुर नारीमऊ निवासी रामदास गौतम का पुत्र रवि कुमार गौतम 18 मई को लखनऊ में मजदूरी के लिए सुभाष कुमार पुत्र बाबू राम निवासी बिसवल थाना औरास उन्नाव ने बुलाया था। जहां उधारी और अपना शौक पूरा करने के लालचवश सुभाष ने विकास पुत्र राजेश कुमार निवासी मिरदहनपुरवा थाना फतेहपुर बाराबंकी के साथ मिलकर रवि का अपहरण कर लिया। जिसके बाद फिरौती के रूप 10 लाख रूपए रवि के भाई और पिता को फोन करके मांगे गए। इससे पहले एक मोटर साइकिल भी उधारी पर खरीदी थी।
हालांकि फतेहपुर पुलिस ने परिजनों की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए सर्विलांस टीम की मदद से सोमवार को सकुशल रवि को बरामद कर लिया था। फतेहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्वाट एवं सर्विलांस टीम के मदद से तफ्तीश शुरू की। मंगलवार को सुभाष और विकास को जरखा नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से एक मोटर साइकिल, अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, रस्सी एवं तीन मोबाइल भी मिले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस को पूर्व नियोजित लग रही थी घटनाः अपहरण और फिरौती मांगने की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अपहृत रवि को सकुशल जरूर बरामद कर लिया था, लेकिन पुलिस को इस घटना की सच्चाई पर शक था, और उसे पूर्व नियोजित लग रही थी। हालांकि कई पहलुओं और साक्ष्यों के आधार स्वाट एवं सर्विलांस की मदद से हुई तफ्तीश में घटना की सच्चाई मालूम हुई।



