-
दोनों वाछितों पर घोषित था 15-15 हजार का पुरस्कार, तमंचा, कारतूस के साथ नगदी भी मिली
जुड़ौरा फार्म हाउस पर लूटकांड के दो इनामियां बदमाश गिरफ्तार
रामनगर थाना क्षेत्र में जुड़ौरा गांव स्थित एक फार्म हाउस में 26 मार्च 2025 की रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाश गेट पर सो रहे नौकर पर हमला कर बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाकर फार्म पर रखी वैगनार कार, नगदी, जेवरात सहित अन्य लाखों का सामान लूट कर भाग गए थे। पीड़ित दंपित्त की तहरीर पर 27 मार्च को रामनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में 02 अप्रैल को कानपुर के आरोपी निखिल तिवारी को पुलिस ने मुठभेड़ में तथा 04 अप्रैल को इसी गांव के अर्जुन पुत्र राम देव व लोधौरा गांव के वकील पुत्र को खलील को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। फरार चल रहे दो अन्य वांछित अचल सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह ग्राम ठिठौरा थाना बिन्दकी, फतेहपुर जिला जिसका हाल पता जुरौड़ा रामनगर व कुनाल मौर्या पुत्र वीरेन्द्र मौर्या निवासी पटेल नगर थाना कोतवाली नगर जनपद फतेहपुर को स्वाट एवं सर्विलांस की मदद से केसरीपुर चौराहे पास से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर रामनगर पुलिस ने 15-15 हजार के पुरस्कार भी घोषित कर रखा था।
RELATED ARTICLES



