Sunday, June 15, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमहिला पर जालसाजी कर रकम हड़पने का आरोप

महिला पर जालसाजी कर रकम हड़पने का आरोप

  • एसपी के आदेश पर महिला पर दर्ज हुआ मुकदमा

  • फर्जी प्लाट के नाम पर महिला से ले लिए 3.50 लाख

बाराबंकी। एक महिला ने महिला से प्लाट के नाम पर जालसाजी कर लाखों की रकम हड़प ली। बातचीत करने के लिए आरोपी महिला के घर पहुंची पीड़िता को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। एसपी ने महिला की तहरीर पर जहांगीराबाद थाने में आरोपिता पर मुकदमा दर्ज कराया है।

सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नेवला करसंडा निवासी रामनरेश की पत्नी कुसुमा देवी ने एसपी को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2021 में कोतवाली नगर के पल्हरी निवासी कुसुमावती पत्नी राम पताली उर्फ पताली से ग्राम बनवा में 92.90 वर्ग मीटर प्लाट खरीदा था जिस पर काबिज थी। कुसुमा के अनुसार 25 मई 2024 को कुछ लोगों ने उसी प्लाट पर अपना हक जताते हुए बैनामा दिखाया तो उसे विश्वास नहीं हुआ। इसी बात को लेकर जब वह कुसुमावती के घर 12 अगस्त 24 को पहुंची और अपने पैसे बर्बाद कराने की बात कही। आरोप है कि जिसको लेकर कुसमावती व अन्य लोगों ने उसे गालियां देते हुए दोबारा मत दिखाई देने के साथ जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी महिला ने उसका तीन लाख 50 हजार रूपया बेईमानी कर हड़प लिया है।

पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस अक्षीक्षक अर्पित विजय वर्गीय को देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर एसपी ने आरेापी महिला के खिलाफ जहांगीराबाद पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने आरोपी महिला पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments