Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSहथगोले से व्यापारी की हत्या मामले में आठ गिरफ्तार, गए जेल

हथगोले से व्यापारी की हत्या मामले में आठ गिरफ्तार, गए जेल

  • युवती के अपहरण के सहयोग में शनिवार की रात व्यापारी की हुई थी हत्या

बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक युवती के अपहरण में सहयोग के आरोप में दुकान में बैठे व्यापारी पर हथगोले से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सात नामजद सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

शनिवार देर रात मोहम्मदपुर खाला थाना के गोड़ा बसंतपुर में एक युवती का कुछ दिनों पहले अपहरण हो गया था। जिसके अपहरण में सहयोग का आरोप लगाया जा रहा था।  इस बात को लेकर आरोपियों सेे जान से मार देने की धमकियां ललित को मिल रही थी। ललित के परिवार वालों ने थाना पहुंच शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नही होने से हौंसले बुलंद मेघराज, शेर बहादुर, राहुल, इंद्रजीत, राहुल, सुनील, बघेल और मनोज सहित एक दर्जन लोगों ने शनिवार की रात व्यापारी शैलेन्द्र की दुकान में घुस कर लाठी-डंडा से हमला करते हुए हथगोला फेंक दिया। जिसमें शैलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी सूतरगंज लेकर जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस दौरान दुकान पर पहले से एक कंपनी का एजेंटी पर मौजूद था, जिसने खुद भाग कर अपनी जान बचाई। हमले में पिता सतीशचंद्र मौर्या को भी चोटे आई।

शैलेन्द्र की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा था। एसपी अर्पित विजय वर्गीय के आश्वासन पर परिजन शांत थे। मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने नामजद सात लोगों सहित एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में अन्य लोगों पर भी कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।

मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने शैलेंद्र हत्याकांड में नामजद मेघराज, गुड्डू, सुनील, इंद्रजीत, मनीष, राहुल सहित करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें सुनील व उसके साथी शिवम् सिंह, पिंटू सिंह, लकी सिंह, शुभम् सिंह, रूप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शेष की तलाश में जुटी है। हत्या में प्रयुक्त एक अर्टिगा कार भी पुलिस ने बरामद किया है।

पीएम हाउस में पीड़ित परिवारीजनों को सांत्वना देने पहुंचे सांसद तनुज पुनिया
पीएम हाउस में पीड़ित परिवारीजनों को सांत्वना देने पहुंचे सांसद तनुज पुनिया

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सांसदः रविवार को सांसद तनुज पुनिया ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर परिजनों को ढ़ाढस बंधाया। सांसद ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को अतिशीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए है। गांव से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक भारी पुलिस बल मौजूद रहा। सांसद ने लापरवाह पुलिसकर्मी पर कार्रवाई किए जाने की बात भी उच्चाधिकारियों से कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments