दो दिन पूर्व वधशाला कंपनी के सुपरवाइजर पेट में घोंपा था चाकू
इलाज दौरान लखनऊ के निजी अस्पताल में हुई थी मौत
बाराबंकी। कुर्सी पुलिस ने शनिवार को पशु वधशाला कंपनी के सुपरवाइजर की चाकू घोंप कर हत्या करने वाले श्रमिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरूवार की दोपहर श्रमिक ने कहासुनी के बाद सुपरवाइजर को चाकू घोंप दिया। जिसकी लखनऊ के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। शुक्रवार की देर शाम श्रमिक पर मृतक की पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। सुपरवाइजर मूलतः बिहार प्रदेश का निवासी था।
कुर्सी कस्बा के आगासंड रोड स्थित संचालित पशु वधशाला फैक्ट्री में पंजाब प्रांत के मोहाली जनपद अंतर्गत लालूरी मंडी निवासी वसी अहमद सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। जबकि कुशीनगर जिले पडरौना निवासी रियाज अहमद फैक्ट्री में पशुओं के वध करने के बाद मांस को काटने छांटने का काम करता था। गुरुवार दोपहर काम को लेकर सुपरवाइजर वसी अहमद व श्रमिक रियाज में कहासुनी हो गई थी। जिस पर रियाज ने पशुओं का वध करने वाला चाकू ही वसी के पेट में घोंप दिया था। जिसे बाद वसी अहमद को लहूलुहान अवस्था में लोगों ने लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार दौरान गुरूवार की देर रात ही वसी की मौत हो गई थी। शुक्रवार की देर शाम कुर्सी पुलिस ने मृतक की पुत्री की तहरीर पर आरेापी श्रमिक पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी रियाज को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।