Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSविद्युत पोल से टकराई बाइक, एक की मौत दूसरा घायल

विद्युत पोल से टकराई बाइक, एक की मौत दूसरा घायल

बाराबंकी। तेज रफ्तार बाइक सवार एक युवक की विद्युत पोल से टकरा मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को उपचार के लिए ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। जहां से नाजुक हालात में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना टिकैतनगर क्षेत्र के गौरा ठाकुरान निवासी मालिक राम व विनय कुमार शनिवार को बाइक से टिकैतनगर बाजार गए थे। दोपहर करीब दो बजे दोनों वापसी के दौरान टिकैतनगर-भेलसर मार्ग पर अजईमऊ मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मालिक राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे विनय कुमार को गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसआई रामराज यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं विनय को घायल अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल रत्नेश पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments