Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपानी नहीं देने पर बदमाशों ने चाय दुकानदार पर चलाई गोली

पानी नहीं देने पर बदमाशों ने चाय दुकानदार पर चलाई गोली

  • होंडा कार से चालक सहित आए थे दो बदमाश

  • चाय दुकानदार के स्वयं ही पानी लेने की बात पर नाराज हुए कार सवार

बाराबंकी। कार सवार लोगों ने शुक्रवार की आधी रात में चाय विक्रेता के पीने का पानी न देने पर गांलियां देते हुए गोली चला दी। गोली एक टेंट हाउस दुकान में लगी खिड़की को पार करते हुए निकल गई। गनीमत रही कि वहां पर कोई मौजूद नहीं था जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई। बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की चलने की घटना से हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला।

कुर्सी थाना क्षेत्र के कस्बा टिकैतगंज निवासी शुरू अहमद लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर बस स्टॉप पर चाय दुकान चलाते हैं। शुक्रवार रात्रि लगभग 12 बजे शेरु अपनी दुकान पर अपने कुछ दोस्तो के साथ बैठा था। इस दौरान देर रात लखनऊ की ओर से होंडा कार से दो लोग आए, और चाय दुकानदार से पीने के लिए पानी मांगने लगे। जिस पर दुकानदार ने कोई लड़का न होने और स्वयं आकर पानी लेने की बात कही। शेरू के अनुसार इतने में ड्राइवर ने गाली देते हुए गाड़ी आगे बढ़ाई और उसमें मौजूद दूसरे व्यक्ति ने फायर कर दिया। बताते हैं कि फायर होने के बाद पड़ोस में टेंट की दुकान की खिड़की के सीसे को पार करके दुकान के अंदर वाली दीवार से टकरा गई। गनीमत रही कि दुकान में मौजूद नहीं था जिससे बड़ी अनहोने होने से टल गई। घटना के बाद कार सवार महमूदाबाद की ओर भाग गए। उधर घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग भी जमा हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची कुर्सी पुलिस ने रात में ही कार सवार बदमाशों की तलाश में जुट गई, लेकिन पता नही लग सका। शनिवार सुबह पुलिस आसपास के दुकानों व मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस को ज्यादातर सीसीटीवी बंद मिले है। जिससे जांच में दिक्कत हो रही।

थाना कुर्सी प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि कोई गाड़ी सवार नशे में थे। पानी मांगा और गाली देकर गोली चलाकर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments