Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSआवास व जीरो पॉवर्टी अभियान के लाभार्थियों के घरों पर सहजन भंडारा

आवास व जीरो पॉवर्टी अभियान के लाभार्थियों के घरों पर सहजन भंडारा

बाराबंकी। वन विभाग ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घरों के पास सहजन भंडारा के नाम से अभियान चलाकर पौधों के रोपण का निर्णय लिया है। वनकर्मी सभी लाभार्थियों के घरों पर पहुंचकर उनको सहजन के पौधे देकर उनको रोपित करने व सुरक्षा करने की अपील करेंगे।

एक पौधा गुरु के नाम का प्लान: वन विभाग ने डिग्री कॉलेजों के परिसर में छात्र-छात्राओं की ओर से एक पौधा गुरु के नाम कराने का प्लान तैयार किया है। इसके तहत रामनगर पीजी कॉलेज व सतरिख के टीआरसी लॉ कॉलेज को चुना गया है। ऐसे ही शाहपुर वन रेंज में भाई बहन से पौघरोपण कराकर उसे इसी नाम से वन विकसित करने पर खाका तैयार किया गया है। इसी प्रकार रामसनेहीघाट के कंधईपुर में ग्राम समाज की जमीन पर पौधे लगाकर ग्राम वन,शाहपुर क्षेत्र में मित्र वन, नरौली वन ब्लॉक एरिया में शक्ति वन, टीआरसी महाविद्यालय में ही युवा वन, सूरतगंज के झंझरा मार्ग के किनारे पौघे लगाकर उसको बाल वन नाम दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments