Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSप्रधानमंत्री की प्रेरणा से उदाहरण बना पौध रोपण-राज्यपाल

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उदाहरण बना पौध रोपण-राज्यपाल

कैंट परसिर में राज्यपाल ने एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत किया पौध रोपण

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” के के तहत कैंट परिसर में त्रिवेणी (पीपल, बरगद, नीम) का पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूरे प्रदेश में एक दिन में 37 करोड़ पौधों के रोपण की महत्वाकांक्षी योजना का अंग है।

प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक कुर्सी साकेन्द्र प्रताप वर्मा, विधान परिषद सदस्यगण अंगद सिंह एवं अवनीश सिंह पटेल, बीजेपी जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, सचिव बेसिक शिक्षा, सारिका मोहन, कर्नल नेहा भटनागर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुराधा वेमूरी, मुख्य वन संरक्षक अदिति शर्मा, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय एवं मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, प्रभागीय वनाधिकारी आकाश दीप बधावन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने राज्यपाल का भव्य स्वागत किया गया। परिसर में पहुंचते ही राज्यपाल ने त्रिवेणी रोपित की और उसके उपरांत परिसर में हो रहे अन्य पौधरोपण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने भी अपनी मां के नाम पोधे रोपित किए।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आयोजित समारोह को राज्यपाल ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह मातृ सम्मान का एक राष्ट्रीय संदेश है। हमारे पूर्वजों के लगाए गए वृक्ष आज भी हमारे लिए जीवनदायिनी छाया और वायु प्रदान कर रहे हैं। इसी प्रकार हम सबकी जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित और स्वच्छ वातावरण छोड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से यह अभियान देशभर में एक उदाहरण बनकर उभरा है। उन्होंने विशेष रूप से गाड़ियों की जगह साइकिल के प्रयोग को अपनाने, अनावश्यक प्रदूषण से बचने, जल और वायु संरक्षण की आदतों को अपनाने और पौधों की नियमित देखभाल की आवश्यकता पर बल दिया। महामहिम ने रोपित पौधों के संरक्षण पर विशेष बल देते हुए कहा कि यह महत्त्वपूर्ण है कि मानसून के बाद इनकी नियमित देखभाल हो। जिले में सामाजिक सहभागिता की दो विशिष्ट पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के समग्र विकास हेतु 50 केंद्रों को खेल किट प्रदान की गई हैं, जो एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने सुझाव दिया कि जिले की औद्योगिक इकाइयों को प्रेरित कर शेष केंद्रों में भी इस प्रकार की सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी बताया कि क्षयरोगियों (टीबी मरीजों) को 101 पोषण पोटलियाँ वितरित की गई हैं, जो निःस्वार्थ सेवा की मिसाल है। भारत में सबसे अधिक टीबी मरीज उत्तर प्रदेश में हैं और वर्ष 2025 तक देश को टी0बी0 मुक्त करने के लिए इस प्रकार की पहलें अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने में ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ थीम वृक्षारोपण हेतु बनायी गयी लघु फिल्म को लॉच किया गया। राज्यपाल ने इस मौके पर 05 आंगनबाड़ी किट, 05 पोषण पोटली, 05 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं 05 ग्रीन गोल्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने भी राज्यपाल को धन्यवाद ज्ञापित किया।
डीएफओ ने प्रस्तुत की कार्यक्रम की रूपरेखाः प्रभागीय वनाधिकारी आकाश दीप बधावन अपने स्वागत सम्बोधन में कार्यक्रम की रूप रेखा तय करते हुए जिले में वृक्षारोपण अभियान का संक्षिप्त विवरण दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments