Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSट्रैक्टर-ट्राला ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौत, एक...

ट्रैक्टर-ट्राला ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

  • मंगलवार की देर शाम सूरतगंज-सुढ़ियामऊ मार्ग पर हुआ हादसा

बाराबंकी। मंगलवार की देर शाम सूरतगंज-टेढ़ी पुलिया की आ जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक्टर-ट्राला ने कुचल दिया। तीनों को मरणासन्न अवस्था में लोगों ने सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया। जहां दो युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि तीसरे युवक को नाजुक स्थिति में जिला अस्पताल भेजा गया है।

मोहम्मदपुर खाला के रुहेरा निवासी सहाराम उर्फ ननकऊ और गेंदलाल के साथ बनमऊ निवासी अनिल यादव मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। मंगलवार शाम को मजदूरी से तीनों पहले सूरतगंज चौराहा पर पहुंच, जिसके बाद एक बाइक पर सवार होकर तीनों टेढ़ी पुलिया चौराहे पर जा रहे थे। तभी सूरतगंज-सुढ़ियामऊ रोड पर टेढ़ी पुलिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राला सामने से तीनों को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में तीनों युवक मरणासन्न हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ला ने एक घायल को अपने सरकारी वाहन से जबकि अन्य दो एंबुलेंस से सीएचसी सूरतगंज भेजा। जहां चिकित्सक शेख रिजवान ने ननकऊ व अनिल यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद गेंदलाल को तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसएचओ ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया गया है, जो तहरीर मिलेगी मुकदमा लिखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments